News Addaa WhatsApp Group

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 10, 2026  |  4:13 PM

355 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक पिकअप, एक जनरेटर तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मंगलवार को थाना कसया व थाना तुर्कपट्टी की संयुक्त पुलिस टीम ने कसया क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में सुलेमान राईनी पुत्र वकील राईनी निवासी रामधाम जंगल विशुनपुरा थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर, शशिरंजन तिवारी पुत्र परमहंस तिवारी निवासी बेलाव थाना दरौली जिला सिवान (बिहार) तथा शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार पुत्र राजकुमार निवासी राम गुलाम टोला थाना कोतवाली देवरिया (हाल मुकाम बाबू बाजार फाजिलनगर थाना पटहेरवा, कुशीनगर) शामिल हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक पिकअप वाहन, एक जनरेटर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। पहले विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों को सुरक्षित स्थान पर छिपाकर बिहार ले जाकर स्थानीय खरीदारों को बेच देते थे,पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के खिलाफ थाना कसया, कोतवाली पड़रौना और थाना तुर्कपट्टी में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यहां बताना चाहूंगा कि अहम भूमिका
पूरे ऑपरेशन में कसया कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव की सक्रिय भूमिका रही। उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक प्रधान, आदर्श मिश्रा, कैलाश यादव, चंदन प्रजापति, राहुल कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संबंधित खबरें
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking