कसया/कुशीनगर। स्थानीय नगर कसया के सपहा रोड पर खुले में लगा विद्युत् ट्रांसफार्मर मौत को दें रहा है दावत l खुले में लगे इस ट्रांसफार्मर के पोलो में बरसात के मौसम में करंट आ जाता है, जिससे हमेशा यहाँ रहने वाले लोगो में भय बना रहता है कि कहीं कोई बच्चा या व्यक्ति न इसके चपेट में आ जाय l
जिसकी शिकायत भी स्थानीय लोग कई बार विद्युत विभाग को कर चुके है, पर कोई सुनवाई नही होती l विदित हो कि शुक्रवार की शाम लगभग छः बजे मथौली निवासी मनोज चौहान की दो बकरियाँ चरती हुई उक्त ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गयी तथा करंट की चपेट में आगयी और उनकी मौके पर ही झुलस कर मौत हों गयी । उक्त लगे हुए ट्रांसफॉर्मर की स्थिति एसी हो गयी है कि ट्रांसफार्मर सड़क की सतह से काफ़ी निचे धस गया है और यहाँ कोई बैरिकेटिंग भी नही किया गया है, जिससे करंट जमीन में भी उतरने का खतरा बना रहता है l इस सम्बन्ध में जब विभाग के एरिया जेई प्रसून श्रीवास्तव से बार्ता की गयी तो उनका कहना था कि यह जानकारी में है, ट्रांसफॉर्मर कभी भी बड़े दुर्घटना को दावत दे सकता हैं?ऊपर के अधिकारियों को इस्टीमेट बना कर दिया जा चुका है फंड आने पर ट्रांसफॉर्मर का उचित व्यवस्था किया जाएगा । अब सवाल यह है कि जब विभाग के जेई से लगायत उच्चाधिकारियों तक को इस ट्रांसफॉर्मर की यथा -स्थिति के बारे में पहले जानकारी हैं तो अभी तक इसका समाधान क्यों नही किया गयाl क्या विद्युत् विभाग किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है l यह कोई नयी समस्या नही है कि अभी तक इस ट्रांसफार्मर का बैरिकेटिंग कर समस्या दूर नही किया गया l
शहर व गावों में लगे लोहे के विद्युत पोलो में भी बरसात के मौसम में करंट प्रवाहित होने का डर -भय बना रहता है, इनका भी कोई उचित व्यवस्था विभाग को करना चाहिए l शुक्रवार को हुई इस घटना से स्थानीय लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है l
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…