कसया/कुशीनगर। आम आदमी पार्टी के एमसीडी चुनाव जीतने और गुजरात में 5 सीटें जीत कर राष्ट्रीय पार्टी बनने की खुशी में जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार यादव की उपस्थिति में कुशीनगर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने कुशीनगर के रामाभर स्तूप पर इकठ्ठा होकर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की इस मीटिंग में जिला उपाध्यक्ष एंव प्रभारी कुमार विष्णु, ,शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और खड्डा नगर पंचायत के प्रत्याशी चंदन चौरसिया, ताज मोहम्मद अंसारी, जिले के महासचिव मुकेश सुमन, सीवाईएसएस के जिला अध्यक्ष नितेश सिंह, जिले उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह, कुशीनगर के भावी प्रत्याशी गुड्डू भैया, प्रांत के प्रवक्ता नुरुल हुदा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रमाकांत कुशवाहा, शहजाद अंसारी, अली राजा रयानी, सुकरौली नगर पंचायत के भावी प्रत्याशी महेंद्र चौहान,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सेराज अंसारी,नगर प्रभारी फाजिलनगर सुरेंद्र गोंड,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप उपाध्याय ,राजवीर,अंकुर,मनोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेl
जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार यादव ने कहा की आम आदमी पार्टी कुशीनगर के समस्त नगर पालिका में और नगर पंचायत में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और दिल्ली की तरह ही नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराएगी l
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…