News Addaa WhatsApp Group

कसया: युवक को मारपीट के घायल कर छीन लिया रुपया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 26, 2023  |  6:29 PM

607 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: युवक को मारपीट के घायल कर छीन लिया रुपया
  • थाने में तहरीर देकर युवक ने की है कार्यवाही की मांगl

कसया/कुशीनगर। दुकान से घर आ रहे एक युवक को कुछ मनबढ़ अपराधी किस्म के युवकों ने मारपीट कर युवक को घायल कर दिया तथा उसका पैसा छीन लिया l शोर गुल सुन स्थानीय लोगो को आते देख उक्त युवक भागने लगे l

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

भागने के दौरान एक युवक को लोगो ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया l मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मिंटू उर्फ़ अतिउल्लाह अंसारी पुत्र स्व. मो. इम्तेयाज अंसारी निवासी वार्ड न.15वीर सावरकर नगर (सबया) अपनी दुकान से घर पहुंच ही रहा था कि घर के पास ही गली में कुछ मनबढ़ अपराधी किस्म के युवकों ने उसकी बाइक रोक दी,और माँ बहन की भद्दी -भद्दी गलियाँ देते हुए लात घुसे व राड से मार-पीट के घायल कर रूपये (सात हजार) छीन लिए l शोर गुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े, कि लोगो को आते देख युवक भागने लगे, और उसी दौरान एक युवक को लोगो ने पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया l पकड़े गये युवक का नाम रिशु पुत्र रामप्यारे बताया जा रहा है l घायल युवक ने दवा -इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में कराकर चोटों का मेडिकल परिक्षण करा थाने में तहरीर देकर उक्त युवकों पर कार्यवाही की मांग किया है l

पुलिस को दिए गये तहरीर में उक्त घटना में शामिल रिशु पुत्र रामप्यारे,जय पुत्र अज्ञात,बीरु पुत्र अज्ञात,विशाल पुत्र जगन्नाथ, इरफ़ान पुत्र साबिर दर्ज है l ये सभी युवक काशीराम आवास के निवासी है l

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking