News Addaa WhatsApp Group

कसया: बैंक शाखा के कर्मचारियों व युवाओं ने वृद्धाआश्रममें  वृद्धजनों को दिया वस्त्र और खाद्य सामग्री 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 19, 2022  |  9:26 PM

510 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बैंक शाखा के कर्मचारियों व युवाओं ने वृद्धाआश्रममें  वृद्धजनों को दिया वस्त्र और खाद्य सामग्री 

कसया/कुशीनगर | वृद्धाआश्रम कसया में रविवार को फादर्स डे के अवसर पर एचडीएफसी बैंक गोरखपुर व कसया शाखा के कर्मचारियों व युवाओं ने वृद्धजनों को वस्त्र और खाने पीने का सामग्री दिया,तथा  उनके साथ बैठकर उनके दिनचर्या के विषय में जानकारी प्राप्त की और बीच बैठ  कर सभी लोगों ने उनसे जीवन से सम्बंधितअनुभव प्राप्त किये और उनके दुख -दर्द और समस्या को साझा किये l  विदित हो कि उक्त कस्बे में संचालित वृद्धा आश्रम में लगभग 40 वृद्धजन रहते हैं जो अपनो से परेशान व पीड़ित होकर यहां आश्रम में रहकर अपने जीवन को व्यतीत कर  रहे हैं l हमेशा इनके बीच समाजिक व संस्थागत लोग  पहुंच कर इनके मदद को आगे रहते हैं l इसी क्रम में  बैक के कर्मचारी व युवा  उनके दिनचर्या के लिए हमेशा कुछ न कुछ सहयोग करते रहते हैं l इस दौरान भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपने बुजुर्गो को अच्छी तरह सेवा करे और उनके दुख -दर्द को समझें तथा उनके जीवन से प्राथमिकता के साथ जुड़े रहे l जो इंसान अपने माता-पिता की  सेवा नहीं कर सकता है वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता हैl  इस दौरान दीपक नरायन मिश्रा, सत्यप्रकाश राव, बृजेश मिश्रा,  डिम्पल पांडेय,मनीष कुमार,बिनोद कुमार, अभिनव आनन्द, पंकज कुमार  आदि बैंक कर्मी व युवा उपस्थित रहेl 

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking