कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत केश्वर इंटर कालेज बनवारीटोला के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन शिविरार्थियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण कर प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव ने किया। श्री यादव ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर से प्राप्त शिक्षा जीवन के कठिन परिस्थितियों से मुकाबला करने का गुण सिखाती है। शिविर से भविष्य का एक अच्छा नागरिक बनने का अवसर मिलता है और सेवा का भाव जागृत होता है। शिविर में सीखे गुर नैतिकता, जिम्मेदारी, लगन और मेहनत हर मोड़ पर काम आता है। देवेंद्र यादव ने शिविरार्थियों को स्काउटगाइड के विषय मे चर्चा की। प्रशिक्षक जयप्रकाश रावत, एमडीआई रावत, नितेश कुमार बरनवाल द्वारा शिविर में प्रतिभाग कर रहे गाइड्स की टोली बनवाई, परेड कराए। अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया और प्रश्न पूछे जिसका जबाब शिविर में भाग ले रहे छात्र – छात्राओं ने दिया।खुद प्रश्न किये और जबाब पाकर संतुष्ट हुए। प्रतिभागियों ने खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस दौरान हरेंद्र कुमार यादव, जगतराज कुमार चौहान, अमरजीत यादव, गिरिधर गोपाल यादव, शेषनाथ यादव, कमलेश भारती, जयप्रकाश सिंह, रामकृष्ण सिंह, संतवीर, अम्बालिका यादव, जयसिंह गोंड, शशिमा पटेल, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…