कसया/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में गरीब, जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए दिए जा रहे करोड़ों रुपये की सरकारी दवाओं को प्राइबेट में सप्लाई क़र बेचने का मामला उजागर हुआ हैl विदित हो कि सरकार द्वारा जनहित में इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में दिए जा रहे करोड़ो रूपये की दवाओं को प्राइबेट में बेचकर बिचौलिए मालामाल हो रहे है, तथा बचे हुए दवा के एक्सपायर होने के कुछ माह पूर्व ही उसको गड्ढा खोद क़र मिट्टी में दफ़न करने का मामला नगर कसया के हाइबे फोरलेन किनारे स्थित जिला ड्रग वियर हाउस गोदाम पर तैनात फार्मासिस्ट द्वारा सामने आया है lजिस पर शिकायत के बाद जिले के आला अधिकारियो ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सोमवार की देर रात तक जमीन में दबाये गये करोड़ो रूपये के सरकारी दवाओं को खोद क़र निकाला गया, और जाँच करते हुए उक्त फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया l
मिली जानकारी के अनुसार दवा दफ़न करने का मामला तब उजागर हुआ, जब गोदाम पर तैनात सुरक्षा गार्ड कमलेश सिंह द्वारा लगातार उक्त फार्मासिस्ट द्वारा किए जा रहे दवाओं को प्राइबेट में सेल व व दुर्पयोग का विरोध शुरू किया तो, फार्मासिस्ट द्वारा सुरक्षा गार्ड को धमकी घुड़की दिया जाने लगा, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड सिंह ने इसकी शिकायत सीएमओ से लेकर जिले के आला अधिकारियो से कुछ दिन पूर्व से ही करने लगा था l सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर फार्मासिस्ट चौकन्ना हो गया, और जाँच कार्यवाही के अंदेशा पर सोमवार की रात में गोदाम के बगल में गड्ढा खोद क़र दबाये गये दवाओं को ट्रेक्टर व मजदूरों की मदद से नष्ट करने की फिराक में था, कि तभी सुरक्षा गार्ड कमलेश सिंह कि उनपर नजर पड़ गयी, और उसने इसकी सुचना जिले के आला अधिकारियो को देदी l सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पहुंचे एडीएम वैभव मिश्रा, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया सहित एसडीएम, ड्रग स्पेक्टर, तहसीलदार,सीएचसी अधीक्षक कसया डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी,कानूनगो तथा पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए जेसीबी से जमीन में दफ़न किए गये करोड़ो रूपये की सरकारी दवाओं को बाहर निकलवाया गया l
बताया जा रहा है कि जमीन में दबाये गये लगभग तीन ट्राली दवा निकाला गया, जबकि अभी कुछ दवा जमीन में दबे होने की बात कही जा रहीं है, जमीन से निकाली गयी दवाओं में कुछ एक्सपायर हो गया था, लेकिन अधिकांश दवा का वैलिडिटी अभी अक्टूबर 2023 तक है l एडीएम कुशीनगर वैभव मिश्रा सरकारी दवाओं को दफनाए जाने पर पर्दा हटाने के लिए मंगलवार दोपहर को सीएमओ व साथ में अन्य अधिकारी ड्रग गोदाम पर पहुंचे और दवाओं का जाँच व निरिक्षण किया गया l मामले में सीएमओ ने आरोपी फार्मासिस्ट को निलंबित किए जाने की बात कही है l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…