कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व चौरा खास थाना अंतर्गत जौरा बाजार स्थित तेलिया टोला में किरन तिवारी पत्नी सुजय तिवारी के घर मे घुसकर चोरों ने नगदी, जेवरात आदि की चोरी की।
सोमवार की सुबह मालकिन घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित सुजय तिवारी के मताबिक घर से बदमाश 31 हजार रुपये, सिलाई मशीन, 3 जेवरात, बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी हमे कोई तहरीर नही मिली है। बताते चले कि सुजय तिवारी के बड़े पुत्र मनीष तिवारी 24 वर्ष कैंसर की बीमारी के दौरान मृत्यु हो गई थी। अभी उनका ब्रमभोज बीते एक हफ्ता भी नही हुआ कि रात में चोरों ने घर मे चोरी का अंजाम दे दिया। सुजय निहायत ही गरीब है। वे अपनी 19 वर्षीय लड़की की शादी को लेकर परेशान है।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…