News Addaa WhatsApp Group

कसया: शांति ,सद्भाव व  सौहार्द पूर्वक भाईचारे के साथ मनाये पर्व -उपजिलाधिकारी 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2023  |  8:20 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शांति ,सद्भाव व  सौहार्द पूर्वक भाईचारे के साथ मनाये पर्व -उपजिलाधिकारी 
  • माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवी किसी भी हालत में बक्शे नहीं जाएंगे-सीओ 
  • कसया थाना परिसर में  पीस कमेटी की बैठक हुआ  आयोजित  l 

कसया/कुशीनगर। थाना परिसर  कसया में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रात्निका श्रीवास्तव व सीओ कुंदन कुमार सिंह की उपस्थिति में होली व सबे बारात पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी l

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कही  कि आगामी दोनों  त्योहारों को सभी लोग आपस में मिलजुल कर शांति ,सद्भाव और सौहार्द पूर्वक भाईचारे के साथ मनाये l  किसी भी प्रकार की  अफवाहों से सावधान रहेंl किसी तरह की कोई मामला जानकारी में आये तो  पुलिस को तुरंत सूचना दें। सीओ श्री सिंह  ने कहा कि होली और शबेबरात त्यौहार के दिन पुलिस सादे वर्दी में हर स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवी किसी भी हालत में बक्शे नहीं जाएंगे l किसी भी अफवाह में न पड़ कर शांति पूर्वक त्यौहार मनाने में आप सब का सहयोग जरूरी है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी नि. डॉ. आशुतोष  तिवारी ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि दोनों त्यौहारों को शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए आप सब का सहयोग जरूरी है ।उक्त बैठक कोईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता,ओम प्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, नितीश यादव, उमेश जी, बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी ,प्रेम प्रकाश दुबे पूर्व प्रधान, विजय शुक्ला बीजेपी, एसके सिंह ग्राम प्रधान शामपुर हतवा आदि लोगों ने भी आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस की मदद करने और क्षेत्र में शांति का वातावरण बनाने के लिए आश्वासन दिए ।

इस मौके पर विनय कुमार सिंह क्राइम इंस्पेक्टर कसया, एसएसआई हरेराम यादव, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, कुशीनगर चौकी इंचार्ज दिग्विजय नारायण राय ,एसआई धीरेंद्र सिंह कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल प्रदीप पांडेय, प्रेम बाबू,पूर्व प्रधान विजय तिवारी, कृष्ण कुमार जायसवाल पूर्व चेयरमैन,  जगरूप प्रसाद ग्राम प्रधान, सुभाष कांदू, प्रशांत यादव, रूद्र प्रताप यादव, लालबाबू ,प्रेम कुमार गौड़, रामाधार यादव सहित हिन्दू मुस्लिम धर्म गुरु व  क्षेत्र की  सम्मानित जनता ग्राम प्रधान पूर्व ग्राम प्रधान  चौकीदार सहित सैकड़ों की तादात में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking