कसया/कुशीनगर।राष्ट्रीय कमेरा मोर्चा के तत्वावधान में कसया ब्लाक के सिरसिया खोहिया नौका टोला में छत्रपति शाहू महाराज की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ राघवेंद्र सिंह ने छत्रपति शाहू महाराज को सच्चा समाज सुधारक बताया। आयोजक एडवोकेट जितेंद्र पटेल ने कहा कि साहू जी महाराज ने देश मे सामाजिक न्याय जो लेकर परिवर्तन की दिशा क्रांतिकारी कार्य किये और शोषित समाज को हक़ दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। वह इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे। किसान नेता गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने छत्रपति शाहू जी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के वशंज थे। उन्होंने दलित और शोषित वर्ग को सदा न्याय दिया।
इस दौरान राम किशुन बौद्ध, पूर्व प्रधान गंगेश सिंह, सर्वोतन कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, संतोष शर्मा, संजय सिंह, दीपक, रामदरश, मुन्ना कुशवाहा, उमेश सिंह, अनिल पटेल, बेचू, मनीष, हरेन्द्र, बेचू, राजेश्वर आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…