- कामरेड भोला और कामरेड लाल चन्द को दी गयी श्रद्धांजलि
कसया/कुशीनगर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नगर स्थित कार्यालय पर कामरेड भोला और कामरेड लाल चन्द को पार्टी जनों ने भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जो आज ही के दिन चंदौली में पुलिस की गोली बारी में मारे गए थे।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सबोधित करते हुए माकपा के जिलामन्त्री का0 अयोध्याल श्रीवास्तव ने बताया कि देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए अन्दोलन में चंदौली जिले के पार्टी कार्यकर्ता कामरेड भोला और कामरेड लाल चन्द ने भाग लिया था। उसी दौरान पुलिस द्वारा अंधाधुंध गोली चलाई गई जिसमें दोनों सग्गे भाइयों की मृत्यु हो गयी। शहीद कामरेडों की सच्ची श्रद्धांजलि उनके अधूरे सपने को पूरा करके होगा। इस अवसर पर का0 इद्रीश सिद्दीकी, का0 कैलाश गिरी, का0 जवाहर शर्मा, का0 त्रिवेंद्रम विश्वशर्मा, का0 गेंदा सिंह, का0 केदार सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रख स्व. भोला और स्व. लाल चन्द को भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…