कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के रहसू बाजार में सावन मास के पवित्र महीने में बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। आचार्य त्रिभुवन पाण्डेय ने वैदिक मन्त्रोंचार के बीच कलश यात्रा का शुभारम्भ कराया |
501 कुंवारी कन्याओ ने साधु संतो के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई | कलश यात्रा में गाजे -बाजे भक्ति गीतों के साथ नाचते -झूमते हुये श्रद्धांलु साथ चल रहे थे | यह कलश यात्रा क्षेत्र के नदवाविशुनपुर, वेईली, धनहा, कोटवा करजही होते हुये त्रिमुहानी नदी के घाट पर पहुंची वहा पर कन्याओ ने जल भरा और शिव लिंग को क्षेत्र के विभिन्न शिवमन्दिर से मिलान कराया गया मंदिर पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद हवन-पूजन एवं श्रद्धांलुओं कोई प्रसाद ग्रहण कराया गया |
इस दौरान मुख्य यजमान पूर्णवासी पटेल मालती देवी, मुख्य पुजारी रामआज्ञा कुशवाहा, पूर्व प्रधान ठाकुर अरविन्द सिंह, योगेन्द्र मिश्रा, गोपाल सैनी,रामप्रीत कुशवाहा, मनीष वरनवाल,पंकज वरनवाल,वरुण वर्मा, वीरेंद्र भगत,रामप्रीत प्रसाद, विजय वर्मा, छोटेलाल जायसवाल,पिंटू सोनी, दयानन्द प्रजापति, प्रमोद पटेल, अभिषेक सिंह सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे |
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…