कसया, कुशीनगर । विकास खण्ड कसया अंतर्गत ग्रामसभा बटेसरा को उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए जनपद में चतुर्थ और ग्राम धुरिया को पंचम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
बुधवार को खड्डा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे सम्मान के क्रम में ग्राम बटेसरा के ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता और ग्राम धुरिया के ग्रामप्रधान विजय बहादुर राय को मूल्यांकन वर्ष 2022 – 2023 में ग्रामपंचायत के उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों ग्रामसभाओं के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त किया है।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…