कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आज शनिवार को तहसील कसया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा द्वारा तहसील तमकुहीराज, क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा द्वारा तहसील खड्डा एवं क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चन्द्र भट्ट द्वारा तहसील पडरौना में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…