कसया/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद में वृक्षा रोपण महाअभियान का स्थलीय भ्रमण व निरीक्षण करने गुरुवार को आये मण्डलयुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा ने कसया तहसील क्षेत्र के महंथ सरैया पट्टी गांव में नदी किनारे मियाबाकी पद्धति से किए जाने वाले पौधरोपण का स्थलीय निरिक्षण करते हुए पौधरोपण क़र अभियान का शुभारम्भ किया l
इस दौरान मंडलायुक्त श्री ढींगरा ने मौजूद अधिकारियो से मियाबाकी पद्धति से पौधरोपण अभियान से सम्बंधित जानकारी हासिल करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिया l तत्पश्चात मण्डलयुक्त ने कसया तहसील सभागार में वृक्षा रोपण महाअभियान की समीक्षा बैठक अधिकारियो के साथ की l समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय वनाधिकारी से पौधरोपण सम्बंधित लक्ष्य के बारे में जानकारी ली, तथा पौधारोपण स्थलीय की भी जानकारी लिया l समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियो को मण्डलयुक्त ने वृक्षरोपण महाअभियान के लक्ष्य को मिया बाकी पद्धति से पूरा करने का निर्देश दिया l इसी क्रम में तहसील भवन में संचालित द्रोड़ाचार्य अध्ययन कक्ष में अध्य्यन कक्ष का भी निरिक्षण किया, और मौजूद छात्रों से बात भी की l इसी क्रम में मण्डलयुक्त श्री ढींगरा, डीएम, सीडीओ ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया l
इस दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार, नरेन्दराम,एपीओ मनरेगा वसीम रजा, डीएफो अनिल कुमार श्रीवास्तव,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, अरविन्द पति त्रिपाठी,श्रवण तिवारी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…