News Addaa WhatsApp Group

कसया: स्व0 यशवर्धन राय की स्मृति में बच्चों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2023  |  6:59 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: स्व0 यशवर्धन राय की स्मृति में बच्चों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री
  • यशवर्धन राय मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा हुआ आयोजनl

कसया/कुशीनगर विकास खंड कसया अंतर्गत ग्राम धुरिया स्थित जूनियर हाईस्कूल के परिसर में जूनियर व प्राथमिक के सभी बच्चों को संयुक्त रूप से गुरुवार को यशवर्धन राय मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा स्व0 यशवर्धन राय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में कॉपी, कलम, रबर, पेंसिल, कटर इत्यादि शिक्षण सामग्री भेंट किया गया।शिक्षण सामग्री भेंट करते फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए सचिन्द्र राय ने कहा कि सरकार द्वारा बेसिक विद्यालयों के उन्नयन के लिए प्रयास किया जा रहा। जरूरी है इन प्रयासों में सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता और आम जन के भागीदारी की। इस क्रम में आज विद्यालय पर बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट किया गया और आगे अनवरत इन बच्चों के संपर्क में रहा जाएगा।

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...

कार्यक्रम को प्रबंधक डॉ0 हरिओम मिश्र, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, उपेंद्र राय इत्यादि ने भी सम्बोधित किया। संचालन प्रकाम्य चतुर्वेदी ने किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामचन्द्र प्रसाद गुप्त, जैनेंद्र राय, अमरेंद्र राय, वंदना जायसवाल, महेश कर्णधार, हरीन्द्र चौरसिया इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking