News Addaa WhatsApp Group

कसया: जूनियर हाइस्कूल भलूही के बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2023  |  5:39 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: जूनियर हाइस्कूल भलूही के बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री
  • विद्यार्थी को देश व प्रदेश के प्रत्येक हिस्से की जानकारी होनी चाहिए -डॉ0 गौरव तिवारी

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पढ़ेगा भारत : बढ़ेगा भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित जूनियर हाइस्कूल के बच्चों को बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी के सहयोग से उनके जन्मोत्सव पर शिक्षण सामग्री जैसे कॉपी, कलम, देश व प्रदेश का मानचित्र इत्यादि भेंट किया गया।

बच्चों को संबोधित करते डॉ0 गौरव तिवारी ने कहा कि जिस तरह हम सब अपने घर, खेत और जमीनों के बारे में सजग रहते हैं और उन्हें ठीक से जानते हैं उसी तरह प्रत्येक विद्यार्थी को अपने देश और प्रदेश के प्रत्येक हिस्से की जानकारी होनी चाहिए। अपने देश और संस्कृति को भौगोलिक रूप से जानना भी हमारा कर्तव्य है। बच्चों के समूह द्वारा नक्शे को खेल बनाकर इस जानकारी को बहुत सहजता से पुख्ता किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई सिर्फ किताबों में सिर खपाकर नहीं की जाती, अपने चारो तरफ के वातावरण और परिस्थितियों को संवेदनशीलता से समझना भी पढ़ाई है। विद्यार्थियों का इसके लिए जागरूक होना अति आवश्यक है।

संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि आज भी बहुत सारे बच्चे शिक्षण सामग्री खरीदने की स्थिति में नही है। ऐसे में नयी दिशा सक्षम लोगों के सहयोग से यथा सम्भव बच्चों तक शिक्षण सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रही। उन्होंने सक्षम लोगों से बच्चों के सहयोग हेतु आगे आने की अपील की।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुधा कुमारी, डॉ0 प्रतिभा तिवारी, सुदर्शन इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking