News Addaa WhatsApp Group

कसया: सड़क दुर्घटना में आबकारी सिपाही की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2023  |  1:35 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सड़क दुर्घटना में आबकारी सिपाही की मौत

कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत भैसहा सदर टोला के हेतिमपुर छोटी गंडक नदी पुल के समीप हाटा से सम्मन तालीम कराकर वापस पडरौना कार्यालय जा रहे आबकारी सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी क़र पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

आज की हॉट खबर- “त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी...

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी सिपाही हरिशंकर कुशवाहा पुत्र राजबहादुर (32)निवासी ग्राम कछेउरा (मेहदिया) थाना चांदपुर, जनपद फतेहपुर की तैनाती हाटा क्षेत्र 3 में हुई थी। शुक्रवार को उक्त आबकारी सिपाही विभागीय कार्य से क्षेत्र में गए हुए थे। वापस आते समय अभी वह भैसहा सदर टोला के सामने एन एच 28 पर पहुंचे ही थे कि गोरखपुर के तरफ से आ रही ट्रक संख्या BR 28GA9739 ने पीछे ठोकर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।

सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार खड्डा क्षेत्र 5 , कांस्टेबल शम्मी कुमार, कृष्ण शंकर दुबे, अनिल कुमार पाल आदि घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर मय पुलिस टीम पहुंचे चौकी प्रभारी कुशीनगर ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी क़र शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking