कसया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया द्वारा गुरुवार को मुख्यचिकित्साधिकारी के निर्देशन में हाथी पाव फाइलेरिया निदान कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचसी परिसर में किया गया l उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्र अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने बताया कि आज 10अगस्त से पुरे जनपद में एवं पुरे प्रदेश में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान पुरे महीने भर चलेगा l इसी क्रम में आज सीएचसी पर उद्घाटन किया गया है, तथा सीएचसी पर आये फाइलेरिया मरीजों को फाइलेरिया हाथी पाव की दवा एवं एलबोड्रॉजॉल कृमि दवा खिलाई गयी l आरबीएसके टीम प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने सभी मरीजों और उनके सहयोगियों को बताया कि फाइलेरिया हाथी पाव के सभी मरीजों को साल में एक बार अवश्य लेनी चाहिए, जिससे आप सुरक्षित रहेंगे l यह दवा हर सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है l
कार्यक्रम के तत्पश्चात अधीक्षक श्री चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य टीम की दस्तक दल की टोली बनाकर ब्लॉक के हर गांव में घर -घर जाकर दवा खिलाने व मरीज चिन्हित करने के लिए रवाना किया l
इस मौके पर डॉ. आशुतोष पाण्डेय,एसपी सिंह डी.ई.आइसी मैनेजर,प्रकाश, हरिबंश गुप्ता, मीरा देवी, अमजद अली,विरेन्द्र शर्मा, अमित कुमार, एसपी गुप्ता, आकाश,विमलेश दुबे, राकेश पाण्डेय, राजन कुमार,सतीश ओझा, अनीता यादव आदि सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…