News Addaa WhatsApp Group

कसया: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का चौथा दिन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2023  |  5:43 PM

338 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का चौथा दिन
  • भारत पर्वो एवं महोत्सवों का देश- प्राण रंजन
  • आने वाली परिस्थिति को अवसर के रूप में देखे न कि संकट के रूप में – साध्वी स्मिता

कसया/कुशीनगर। जीवन मे आने वाली परिस्थिति को हमे अवसर के रूप में देखना है न कि संकट के रूप में। हमें सकारात्मक चिंतन करते हुए आपदा को भी अवसर में बदलने वाला बनना चाहिए।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

उपरोक्त बातें राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन सकारात्मक चिंतन करते हुए आपदा सकारात्मक चिंतन करते हुए साध्वी स्मिता दीदी ने कही। बताया कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, धैर्य, मेहनत, दूरदृष्टि, सकारात्मक चिंतन और शांतचित्त होना जरूरी है। मुख्यअतिथि जिला पर्यटन अधिकारी डॉ प्राण रंजन ने कहा कि भारत पर्वो एवं महोत्सवों का देश है। यहाँ पर धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं है। कुशीनगर में पर्यटन रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल ने स्वयंसेवको को उनके कर्तव्य और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।प्रीति दीदी ने बताया कि जिस तरह मैग्नीफाइड ग्लास द्वारा ऊर्जा को एक जगह केंद्रित करने से कागज जल सकता है उसी तरह हम अगर अपनी चिंतन शक्ति को एक जगह केंद्रित करें। स्वयंसेवको को ध्यान एकाग्र करने के लिए मैडिटेशन करना भी सिखाया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए डॉ वीरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि अध्यात्म हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। जिससे आपका जीवन आनंदमय हो जाएगा और प्रसन्नता से भर जाएगा। संचालन स्वयंसेविका वीणा कुमारी और आभार ज्ञापन पूजा ने किया।

इस अवसर कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य और डॉ पारस नाथ समेत संजय, फूलचंद, आदर्श, आकाश, फरहान आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking