News Addaa WhatsApp Group

कसया: फसलों को पशुओं से बचाने को लेकर ग्रामसभा की हुई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2023  |  5:48 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: फसलों को पशुओं से बचाने को लेकर ग्रामसभा की हुई बैठक
  • बकरी, भैंस,गाय व व्यक्ति से होने वाले फसलों के नुकसान पर अर्थ दण्ड व कानूनी कार्यवाही का लिया गया निर्णय

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चकदेईया में ग्रामसभा के नागरिकों की बैठक में फसलों को पालतू पशुओं से बचाने को लेकर चर्चा की गई तथा नागरिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बकरी, भैंस, व्यक्ति से होने वाले नुकसान को लेकर अर्थ दण्ड व कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

बीते बुधवार को ग्राम प्रधान संजीव सिंह की अध्यक्षता में गांव के नागरिकों की बैठक में किसानों के खेत में बोई फसलों को बकरियों, भैस आदि के द्वारा पहुंचाए जाने पर चिंता व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने खेतों में फसलों की सुरक्षा कैसे हो इस पर काफी चर्चा की। कुछ किसानों ने कहा कि पालतू पशुओं के मालिकों को हिदायत देने के बाद भी वह अपने बकरियों को छोड़ दे रहे हैं जो फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। जिससे पैदावार पर भी असर पड़ रहा है। शिकायत पर विवाद की स्थिति बन रही है। गांव में नियम बना कर चराई बन्दी लागू किया जाय। जिससे फसलों की सुरक्षा हो और कोई विवाद भी न रहे। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया कि खेत में बकरी या भैंस या कोई व्यक्ति नुकसान करते हुए पकड़ा गया तो सौ रुपये जुर्माने का तौर पर जमा करना होगा। दूसरी बार अर्थ दण्ड दोगुना देना पड़ेगा। जुर्माने की राशि उसी दिन पंचायत को देना होगा। अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान पूर्व बीडीसी नथुनी प्रसाद, योगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश्वर सिंह, केदार सिंह, रमेश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, राम बिलास सिंह, बृहस्पति सिंह, रमेश राय, अवधेश सिंह, बाढू प्रसाद, रामायन सिंह, भगवान, अशोक सहित ग्रामसभा के नागरिक गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking