कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खड्डा जाखनी के प्रांगण में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवानंद दूबे के द्वारा दीप जलाकर किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिपिन सिंह ने कहा कि होली पर्व आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरज मिश्रा ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभयन्नदन तिवारी व संचालन मुरली मनोहर मधुकर ने किया आयोज पदमावती सिंह ने आये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने के लिए किया गया है
इस अवसर पर आजरा तृप्ति सिंह स्वेता राय रागनी पांडेय जहांगीर खान प्रशान्त किशोर यादव प्रबीर राव लखन मदेशिया शमसाद खान अजहर खान चन्दू गोंड बिबेकान्नद यादव संजय राव आदि शिक्षिका और गणमान्य लोग मौजूद रहे
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…