कसया/कुशीनगर। श्री राम जानकी मठ मन्दिर परिसर में गुरुवार की देर शाम नगर द्वारा होली मिलन उत्सव आयोजित हुआ l होली मिलन उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त प्रचारक सुभाष जी ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करतें हुए कहा कि होली आनन्द, मस्ती, समरसता और सद्भावना का त्योहार हैl
होली भगवान शंकर, भगवान राम और कृष्ण ने भी खेला l अत:होली भक्ति का त्योहार हैl उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी परम्पराएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में प्रेषित होती हैंl फगुहर्रो द्वारा सामूहिक फाग एवं विभिन्न वाद्य यन्त्रों का संयोजन विविधता में एकता का संदेश देते हैंl साथ ही यह पर्व बड़ों से आशीर्वाद लेने एवं छोटों को स्नेह देने का पर्व है| होली को पूरे मन एवं मर्यादा के साथ खेलने का आग्रह कियाl
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक डॉ.चन्द्रशेखर ने एवं संचालन और अतिथि परिचय पयोद कान्त ने करायाl इस अवसर पर सभी ने फूलों की होली खेली तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीl उत्सव में उपस्थित सभी ने गुजिया मिष्ठान का आनन्द लियाl कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे से हुआ|इस मौके पर प्रान्त व्यवस्था प्रमुख विनोद कान्त, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त , सुशील , विनोद कुमार, जिला कार्यवाह डा.देवेन्द्र प्रताप, शैलेष,गोविंद, रामजी,शक्ति, जनार्दन, राजेश, गेंदा, मनीष, रविन्द्र,, मदन मोहन, राजन, सुरेन्द्र, डा. निगम, डा. सीपी गुप्ता , डा. विवेक,डा. अर्जुन, डा. अजीत, डा. रितेश, डा. अम्बरीष कुमार, डा. रविशंकर, पूर्व विधायक रजनीकांत,जगदम्बा, वीरेश राय , प्रदीप, दिवाकर मणि, दुर्गेश, चन्द्रप्रभा,अनमोल, राकेश, ओमप्रकाश जायसवाल , फगुहर्रा शम्भू, मंजीत,, शिव अवतार, उमाशंकर, कृष्णानंद, नरेन्द्र, राकेश जायसवाल आदि सहित भारी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे|
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…