News Addaa WhatsApp Group

कसया: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे -बाजे के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2023  |  7:31 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे -बाजे के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन
  • गाजे -बाजे, डीजे के साथ किया गया विसर्जन
  • विसर्जन घाटों पर तैनात रहीं पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था
  • डीएम, एसपी ने किया घाटों का निरिक्षण

कसया/कुशीनगर। नवरात्र के अवसर पर नगर सहित तहसील क्षेत्रो में स्थापित माँ दुर्गा सहित सभी प्रतिमाओ का बुधवार को पुरे विधि विधान पूर्वक गाजे बाजे व डीजे के साथ अबीर ग़ुलाल उड़ाते हुए विसर्जित किया गया l प्रतिमाओ के विसर्जन के समय स्थापित स्थानों से लेकर विसर्जन घाटों तक सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासन मुस्तैद रहीं, तथा मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रतिमाओ को विसर्जित करने गये आयोजको को पुलिस द्वारा निरंतर गाईड लाइन दिया जाता रहा l

इस दौरान डीएम, एसपी सहित उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह, सीओ कुंदन कुमार सिंह सहित अधिकारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमाओ को विसर्जित कराने में जुटे रहें, तथा गाईड लाइन देते रहें l बताते चले कि क्षेत्र के प्रतिमा संस्थापक व आयोजको ने अपने -अपने क्षेत्र के नदी घाटों पर प्रतिमाओ को विसर्जित किया l कसया नगर क्षेत्र की प्रतिमाये हेतिमपुर नदी, रामाभार पुल, घागी नदी आदि घाटों पर विसर्जित किया l इस दौरान थानाध्यक्ष कसया गिरजेश उपाध्याय के नेतृत्व में लगातार पुलिस बल भ्रमण क़र शान्ति व शौहार्द पूर्ण माहौल में सुरक्षा के साथ मूर्ति विसर्जन कराने में लगे रहें l समाचार लिखें जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं थीं l

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking