कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत टेकुआटार फुर्सत पुर व रामबर बुजुर्ग में कई इंटरलाकिंग मार्ग का रामकोला ब्लाक प्रमुख ने बुधवार को पूजन के साथ लोकार्पण किया। उक्त मार्गों से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों व छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है।
रामकोला ब्लाक क्षेत्र के फुर्सपुर बाजार से निहाल छपरा जाने वाले मार्ग पर काफी गहरे गड्ढे हो गए थे। यहां से फुर्सतपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। जबकि बारिश के समय में गड्डों में गिरकर छात्र-छात्राए व अन्य लोग घायल हो जाते थे। इस मार्ग का रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण द्वारा बुधवार को विधि विधान से पूजन अर्चन करके शुभारंभ किया गया। साथ ही ग्राम सभा रामबर बुजुर्ग में भी होरहे इंटरलाकिंग का उद्द्घाटन हुआ। इस उद्द्घाटन के मौके पर रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कहा कि इस निहालछपरा वाले रास्ते से संपर्क मार्गाें से होते हुए वाहन चालक आसानी से वाहनों को चला सकते है। छात्र-छात्राएं साईकिल लेकर आसानी से स्कूल जा सकती है। यह रास्ता काफी दिनों से बदहाल था। जिसको मेरे द्वारा बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावां आगे जो भी विकास का कार्य होगा रामकोला ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मेरे द्वारा कार्य कराया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलापंचात सदस्य शमशाद सोनू, जेई जेपी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय तिवारी, विनोद यादव, मेंहदी हसन, तजबुल्लाह, अमित मद्धेशिया, अजय यादव, राहुल, सगीर अहमद, निहाल अहमद, मनोज यादव, उमाशंकर, हरेन्द्र, राधेश्याम, साबिर, मुन्ना, इमाजुद्दीन, इसरार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…