News Addaa WhatsApp Group

कसया: बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से परिचित कराएं- रजनीकांत मणि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 25, 2023  |  6:05 PM

293 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से परिचित कराएं- रजनीकांत मणि
  • सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी में अंक पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित

कसया/कुशीनगर। आज के परिवेश में अभिभावकों को अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को बताने की जरूरत है जिससे एक श्रेष्ठ, मजबूत व खुशहाल भारत का निर्माण हो सके।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

उक्त बातें नगर के फाजिलनगर मार्ग पर स्थित सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिक परीक्षा के अंक पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए पूर्व कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही। मुख्यअतिथि श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए। इससे बच्चों में उत्साह बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा से ही विकास होना है। इसलिए अभिभावक व शिक्षक नैतिक व सांस्कारिक शिक्षा पर ध्यान दें। मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि सिन्हा व अतिथियों ने कक्षा 8 की रिद्धिमा मद्धेशिया प्रथम, शिवांश कुमार द्वितीय, नीतीश पटवा तृतीय, स्थान प्राप्त किया अन्य छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित मद्धेशिया ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह ने किया।

इस अवसर पर शिक्षक राजू मद्धेशिया, प्रभाकर जयसवाल, राजन जयसवाल, डॉ0 अम्बरीष विश्वकर्मा, अनिल मल्ल कुमार सहित शिक्षक, अभिभावक व छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking