News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: लक्ष्मी सुख,संपदा, वैभव, ऐश्वर्य व धन प्रदान करने वाली देवी- महर्षि श्रीदास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2023  |  5:10 PM

107 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: लक्ष्मी सुख,संपदा, वैभव, ऐश्वर्य व धन प्रदान करने वाली देवी- महर्षि श्रीदास WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के महुअवा खुर्द में नवरात्र के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया है | कथा का शुभारम्भ जिला पंचायत प्रतिनिधि राजन शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया |

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

वृन्दावन से आये कथा वाचक महर्षि श्रीदास ने बुधवार कि रात लक्ष्मी विवाह कथा का वर्णन करते हुये कहा कि माता लक्ष्मी को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। मां लक्ष्मी को सुख,संपदा, वैभव, ऐश्वर्य प्रदान करने वाली और धन की देवी कहा गया है। पुराणों के अनुसार माता लक्ष्मी विवाह जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु संग हुआ है। हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मान्यता है जिस किसी पर अगर माता लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उसके जीवन में कभी भी धन-दौलत और ऐशो आराम की कोई भी कमी नहीं होती है। इसी कारण से व्यक्ति माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने को भरपूर प्रयत्न करता है। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी किसी के घर में निवास करने से पहले कुछ संकेत देती हैं। इन संकेतों से आसानी से समझाते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त है कि नहीं ।

इस दौरान आयोजक विकास तिवारी, ग्राम प्रधान जितेन्द्र गौतम, अखिलेश शुक्ला,जाकिर अंसारी, राजन यादव,गोलू आर्या, पप्पू प्रजापति ,शाहिद अंसारी ,आन्नद राज, राहुल पटेल,आरिफ अंसारी, आतिश आलम सहित सैकड़ो कि संख्या में भक्त गण मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking