News Addaa WhatsApp Group

कसया: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 26, 2023  |  7:19 PM

377 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ
  • श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर अन्तर्गत ग्राम बरदहा बाजार स्थित काली मंदिर में श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र चंडी महायज्ञ का का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। यात्रा में हर हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। रविवार को कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही बरदहा बाजार काली मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 21 सौ से भी अधिक की संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने कलश उठाया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

यहां कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर फाजिलनगर सेंट जोसेफ्स स्कूल के प्रबंधक सीओ जोश ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाथी, घोड़े, गाजे – बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा फाजिलनगर, जोकवा, धौरहरा, रहसु, पुरैना, शिवराज पट्टी होते हुए हुए त्रिमुहानी नदी घाट पहुंची। वहां यज्ञ प्रतिष्ठान आचार्य सौरभ उपाध्याय सहित यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। पुनः कलश यात्रा त्रिमुहानी घाट से कनौरा, धनहां, बेईली, मटिहिनियाँ, बेलवा। होते हुए शिव प्राण प्रतिष्ठा बरदहा बाजार स्थित काली मंदिर यज्ञ मंडप पहुंची। यहां विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा स्थापित कराया गया।

इस दौरान मुख्य यजमान मंशा देवी, जनार्दन उपाध्याय, चानमति, ब्रम्हा सिंह, सुनीता सिंह, कमलेश सिंह, सिराजावती देवी, मुरारी सिंह, गीता देवी, चन्द्रभान गुप्ता, लाल मुनि देवी, सुरेश चंद्र गुप्ता, शांति देवी, योगेंद्र सिंह, बबिता देवी,विजय प्रकाश उपाध्याय, सुमित्रा, पँचराज सिंह, राजपति, बाबूलाल सिंह, श्यामा देवी, रविन्द्र सिंह, शुभावती, श्रीनिवासन सिंह, मंजू देवी, ब्रम्हा सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking