News Addaa WhatsApp Group

कसया: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 15, 2023  |  4:22 PM

604 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव
  • हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी महाप्रसाद

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ परिसर में रविवार को मकर संक्रांति का उत्सव आस्था व भक्तिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास व धूम धाम से मनाया गया एवं कसया नगर सहित आस पास से आये हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद को ग्रहण किया।आयोजन के संदर्भ में मठ के महंत त्रिभुवन शरण दास व व्यवस्थापक देव नारायण शरण ने बताया कि आस्था के पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर प्रति वर्ष मठ में सामाजिक समरसता को बनाये रखने हेतु खिचड़ी प्रसाद के साथ सहभोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें बिना किसी भेद भाव के श्रद्धालु पंगत में बैठकर एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास का समापन होता है।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

मकर संक्रांति से शुभ कार्यों का आयोजन प्रारम्भ होता है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन नदियों में स्नान और दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।इस अवसर पर बालमुकुंद शरण, डॉ0 हरिओम मिश्र, इन्द्र कुमार मिश्र, सुमित त्रिपाठी, कुश कुमार, सुरेश तिवारी, अवधेश पांडेय, अनमोल तिवारी, नागेंद्र पाण्डेय, सुभाष दुबे, प्रदीप अग्रहरि, हृदयानंद तिवारी, ओम प्रकाश वर्मा, विजय गुप्ता, राजेश मद्देशिया, राजन जायसवाल, गंगोत्री देवी, ममता कश्यप, केदार सिंह, कृष्ण कुमार, त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव, विजय चौरसिया, ओम प्रकाश जायसवाल, निशांत कुशवाहा, शांति श्रीवास्तवा, पवनेश मणि, कृष्णानंद त्रिपाठी, विवेक द्विवेदी, रजनीश कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता, अभिषेक यादव, राजा मद्देशिया, मन्केश्वर कुशवाहा, महेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, अमरचंद हिंदुस्तानी, डॉ0 प्रियेश त्रिपाठी, अभय कुँवर इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking