News Addaa WhatsApp Group

कसया: मेधा किसी पहचान की मोहताज नही होती -तहसीलदार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 27, 2023  |  9:00 PM

465 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मेधा किसी पहचान की मोहताज नही होती -तहसीलदार

कसया/कुशीनगर। क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग स्थित मैना देवी इंटर कालेज में गणतन्त्र दिवस व सरस्वती पूजन मनाया गया।इस अवसर पर छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम कर शानदार प्रदर्शन किये।कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि तहसीलदार कसया मान्धाता सिंह ने विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा उन्ही छात्रों के अभिभावक को अंगवस्त्र से भी सम्मानित किया गया।ads

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

गुरुवार को रामकोला क्षेत्र स्थित मैना देवी इंटर कालेज में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रबन्धक बलराम राव के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया तथा बसन्त पंचमी के अवसर पर पण्डित नन्हे मिश्रा के द्वारा विधिवत सरस्वती पूजन कर प्रत्येक छात्र-छात्राओं का टीका लगा प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया और सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न मुहिम स्वच्छता,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा हमे संविधान द्वारा प्राप्त मौलिक अधिकार व कर्तब्य परायणता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गीत,संगीत व नाटक के माध्यम से प्रेरित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मान्धाता प्रताप सिंह,तहसीलदार कसया के द्वारा श्वेता तिवारी,प्रीती पटेल,पायल दुबे ,फरहान अंसारी,संगम तिवारी,अमित गुप्ता,सागर तिवारी,धीरज भारती, रिशु राज,निशाओझा,दानिश अंसारी,मोहसिना सिद्दीकी,खुशी तिवारी,दिब्या चौहान को मेडल देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकाना दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेंद्र चौबे ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित बच्चों के अभिभावकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए सम्बोधित करते हुये कहा कि बिना अच्छे गार्जियनशिप के बच्चे का बौद्धिक विकास सम्भव नही है।ads

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान्धाता सिंह व प्रबन्धक बलराम राव तथा प्रेमलाल गोड़,रमेश कुमार ,रमेश यादव,कमलेश गुप्ता,सोनू राव ,शाहिल बजाज आदि ने सम्बोधित किया तथा संचालन अशोक यादव ने किया।।इस मौके पर शिब्बू राव,गौतम पटेल,कुंवर मधेशिया,चन्दू गोंड मुकेश मदेशिया,नँदलाल मधेशिया विजयमल,केसव,अवधेश कुमार, आदि मौजूद रहे।ads

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking