News Addaa WhatsApp Group

कसया: शिविर में 90 मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच कर किया गया दवा व चश्मा वितरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2023  |  5:27 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शिविर में 90 मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच कर किया गया दवा व चश्मा वितरित
  • आँख शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग: डा.आलोक

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के ग्राम कछुहिया जनूबी टोला नौगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को राज आई हेल्थ केयर के तत्वावधान में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 90 मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच कर दवा व चश्मा वितरित किया गया। नेत्र परीक्षण अधिकारी आलोक उपाध्याय ने बताया कि आँख शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसका ख्याल रखना खुद की जिम्मेदारी है। आंखों में खुजली या छोटी सी दिक्कत आने पर अक्सर लोग घर पर रखी दवा डाल लेते हैं या फिर डाक्टर से बिना पूछे बाजार से आई ड्राप ले आते हैं। यदि उससे आराम मिल गया तो मरीज उसी दवा का इस्तेमाल करता रहता है। उसके बाद जब भी उसे कोई दिक्कत आती है तो वह उसी दवा को आंख में डालता है। कई आई ड्राप में स्टेरायड मिला होता है। जिसकी जानकारी न तो मरीज को होती है और न ही बेचने वाले को। लंबे समय तक स्टेराइड लेने से ग्लूकोमा होने की आशंका रहती है। कहा कि आंख में कोई तकलीफ हो तो डाक्टर से बिना पूछे आंख में दवा न डालें। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ अतुल गुप्ता, कुमारी अंशु राइन,शुभम उपाध्याय, विकास गुप्ता आदि टीम ने ग्रामीणों के नेत्र परीक्षण कर निशुल्क दवा दिया।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि दीना तिवारी, उत्तीम ओझा,बृजमोहन ओझा,राम अवतार, रामनरेश, जगदम्बा,गिरीश हरि, प्रभुनाथ,राजकिशोर, फेकू, अनिरुद्ध, आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking