कसया। शुक्रवार को विधानसभा कुशीनगर 333 का प्रेक्षक ने दीपांकर चौधरी द्वारा कुशीनगर विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर बी.एल.ओ मौजूद थे तथा विद्यालय खुले होने के कारण विद्यालय पर अध्यापक भी मौजूद मिले प्रेक्षक द्वारा बूथों पर आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया जिसमें पीने के लिए पानी शौचालय छाया एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया जिन स्थानों पर छाया नहीं था उसे बूथ पर मतदान के दिन छाया करने का निर्देश दिया गया तथा बी एल ओ को मतदाता पर्ची का वितरण सभी मतदाताओं को करने का निर्देश दिया गया तथा बची हुई पर्चियां को मतदाता मतदान के दिन बूथ पर लेकर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.
निरीक्षण के दौरान नरकटिया बुजुर्ग बूथ पर उन्होंने छोटे बच्चों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया तथा अध्यापकों से पठन-पाठन के संबंध में चर्चा भी किया माननीय प्रेक्षक के साथ निरीक्षण के समय तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह लेखपाल राजन मिश्रा संग्रह अमीन गंधर्व उपाध्याय तथा प्रभारी राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…