कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान से जुड़कर कसया विकास खण्ड के मधवापुर निवासी सरस्वती चतुर्वेदी ने 21 वें वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर कुशीनगर के समीप स्थित सोनबरसा पाण्डेयडीह एवं बिरला धर्मशाला स्थित शिव मंदिर परिसर में बेल एवं नीम के पौधे का रोपण किया और नयी दिशा के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुये आर्थिक सहयोग भी किया। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि समूचा विश्व पर्यावरण संकट के दौर से गुजर रहा है और वैश्विक तपन से जीवन मुश्किल हो रहा। मानव के साथ साथ पशु, पक्षी भी संकट से जूझ रहे। इस संकट से निदान का सरल उपाय अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना है। मधवापुर निवासी हिमांशु चतुर्वेदी के जन्मोत्सव पर भी पौधरोपण हुआ।
इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, कृपा शंकर पांडेय, सत्य नारायण पांडेय, प्रकाम्य चतुर्वेदी इत्यादि उपस्थित रहे।
खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…