कसया/कुशीनगर। देश के बहादुर सैनिकों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की याद में बुधवार शाम रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा कसया स्थित वृद्धाश्रम में दीपदान एवं दो मिनट का मौन धारण कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। साथ ही कारगिल की जंग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विजय दिवस के अवसर पर वृद्धजनों को फल एवं मिठाइयां भी बांटी गई। राष्ट्रगान और जयघोष के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को नगर पालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, विनय राय एवं दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने संबोधित किया।
रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने अपने संबोधन में कि प्रत्येक वर्ष इस दिन को इस वृद्धाश्रम में विजय दिवस के रुप मे मानते हैं। विदित हो कि 24 वर्ष पूर्व 26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तान सैनिकों को हराया था।
इस कार्यक्रम में रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, एपीएन न्यूज़ प्रधान निदेशक एवं कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय, सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, अध्यक्ष वाहिद अली, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, अंजली खरवार, गौरव मद्धेशिया, महेंद्र तिवारी मोनू, विशाल शर्मा, डॉ. जेके पटेल, संजय सिंह, विकास श्रीवास्तव, रज्जु रागिनी, जगदम्बा सिंह, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, एवं आदिल शामिल रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…