News Addaa WhatsApp Group

कसया: अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार पति की मौत, पत्नी घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2023  |  7:48 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार पति की मौत, पत्नी घायल

कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूटी क़ो  अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे स्कूटी चला रहें पति की मौत हो गयी, तो वहीं स्कूटी पर सवार पत्नी घायल हो गयीl मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार क़ो दोपहर लगभग 02बजे  कसया थाना क्षेत्र  के कसया- पडरौना मार्ग स्थित  बैरिया गांव के समीप स्कूटी सवार पति पत्नी क़ो  अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमे  में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी भी घायल हो गयी।

आज की हॉट खबर- “त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी...

जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप यादव पुत्र कन्हैया यादव 42वर्ष भारतीय सेना के लद्दाख में हवलदार पद पर तैनात थे,जो देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के भरौटा गांव के रहने वाले थे।मृतक का नगर कसया के वार्ड नं.13 रामजानकी नगर में भी मकान है, जहाँ  पत्नी प्रतिमा यादव दो बच्चों सहित रहती है। मृतक  परिवार के साथ दिवाली की खुशियां मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर  आए थेl जो शुक्रवार को अपनी पत्नी सहित धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए पडरौना गए हुए थे ।

पडरौना से खरीदारी कर घर  वापस आते समय बैरिया गांव  (कसाडा चौक) के समीप पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव क़ो  पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर भेज दिया।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking