कसया/कुशीनगर। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच मिष्ठान एवं राष्ट्रध्वज भेंट कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। गौरतलब है कि सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्य प्रत्येक धार्मिक एवं राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों के साथ त्योहारों की खुशी साझा करते हैं। इसके पूर्व कसाडा चौक कसया स्थित रोटरी अध्यक्ष डॉ एमएच खान के हॉस्पिटल समर ऑर्थो केयर पर भी ध्वजारोहण किया गया।
उक्त अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, गौरव मद्धेशिया, सदरे आलम, इम्तियाज आलम, दुर्गेश चतुर्वेदी, शंभू कुशवाहा, जगदम्बा सिंह, विकास श्रीवास्तव, रज्जू राजा इत्यादि शामिल रहे।

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…