कसया/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस शनिवार को विकास खण्ड कसया के कुड़वा उर्फ़ दिलीप नगर गांव में सपाईयो ने जन कल्याणी दिवस के रूप में मनाया l सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर कुशीनगर विधानसभा के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने सपा नेता राजेश प्रताप राव बंटी के नेतृत्व में गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित क़र केक काट कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया l
इस अवसर पर सपा नेता श्री राव ने कहा कि समाजवादी सोच एवं सिद्धांतों पर समाजवादी पार्टी काम करती है, और इसी सोच के साथ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी सर्व समाज के विकास व हित की बात करते हैंl इसलिए आज हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं l बताते चले कि इस अवसर पर सपा नेता बंटी राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ सरकारी अस्पताल में मरीजों का हाल जाना और उनमे फल वितरण किया , तथा साथ ही गरीब जरूरत मंदो में वस्त्र भी वितरण किया l इस मौके पर सपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे l
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…