कसया/कुशीनगर। मैत्रेय परियोजना कुशीनगर के कार्यान्वयन हेतु संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के 50 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण गुरुवार को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग अमरनाथ उपाध्याय एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा किया गया। मौके पर पहुंच क़र विशेष सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा कसया क्षेत्र के अंतर्गत भूमि का निरीक्षण करते हुए चयन किया गया,तथा
उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर कुमार सिंह को गाटावार रकबा का अलग से नक्शा तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र, जिला कृषि अधिकारी डा0 मेनका सिंह,पर्यटन सूचना अधिकारी,संग्रहालय प्रभारी, अधिकारी(संस्कृति), तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, लेखपाल निलेश रंजन राव, शैलेन्द्र दुबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…