News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: पटेल जयंती पर शिक्षकों, बच्चों ने ली एकता व अखंडता की शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2023  |  7:20 PM

496 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पटेल जयंती पर शिक्षकों, बच्चों ने ली एकता व अखंडता की शपथ WhatsApp
Responsive image
कसया/कुशीनगर। देश के पूर्व गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
सरदार पटेल प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सरदार पटेल के चित्र के समक्ष कैंडिल जलाया गया और पुष्प चढ़ाकर नमन किया। इस अवसर रन फार यूनिटी के तहत बच्चों ने दौड़ लगाई। दौड़ को मुख्य अतिथि भन्ते सागर व किसान नेता गोबर्द्धन गोंड, प्रबन्धक आमोद कुमार सिंह, राकेश कुमार रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। 
भिक्षुओं ने धम्म पाठ किया और बच्चों को उपहार दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री गोंड ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता, अखण्डता के लिए अपनी सूझ बूझ से 562 रियासतों को भारतीय संघ में मिलाया। वह किसान के परिवार में जन्मे प्रखर विधिवेत्ता, राजनेता और देश भक्त थे। जिन्होने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया। इस अवसर पर सह भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान रविन्द्र, जितेंद्र, सूर्य प्रताप, रीना मिश्रा, रंजन, मेनिका एलियास रेशमा, अनुराधा, ज्योति, सबिता आदि मौजूद रहे। 
इसी क्रम में पटेल जयंती पर बुद्ध समाज कल्याण विद्यालय/श्री श्री मन्दिर अनिरुद्धवा में प्रबन्धक/सभासद प्रभुनाथ सिंह की देख रेख में बच्चों को भोजन कराया गया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking