News Addaa WhatsApp Group

कसया: चयनित मिनी स्टेडियम का भूमि व भूलेख का तहसीलदार ने किया निरिक्षण 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 22, 2023  |  6:06 PM

742 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चयनित मिनी स्टेडियम का भूमि व भूलेख का तहसीलदार ने किया निरिक्षण 
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने किया स्थलीय व अभिलेखीय जांच

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व रामकोला विकासखण्ड अंतर्गत  टेकुआटार में चयनित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्तावित खेल के मैदान के स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार कसया ने राजस्व अभिलेख के अनुसार सही पाया। शिकायत की जांच पर पहुंचे तहसीलदार ने दो दिन में जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने का भरोसा दिलाया है।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

रविवार को चयनित सभी मिनी स्टेडियम के भूमि पूजन होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से जिला प्रशासन ने सभी ग्राउंड के पूजन की तिथि को स्थगित कर दिया था।लेकिन पच्चीस लाख की लागत से निर्मित होने वाले टेकुअटार स्थित खेल के मैदान को चंद्रशेखर आजाद मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया है।लेकिन उक्त ग्राउंड किसी ट्रस्ट के नाम है कि शिकायत के बावत जिलाधिकारी ने तहसीलदार कसया मन्धाता सिंह को उक्त ग्राउंड की स्थलीय व अभिलेखीय जांच रिपोर्ट मांगी है।डीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,बलराम राव,ग्रामनप्रधान राधेश्याम यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमसाद,बीडीसी अमरचंद मद्धेशिया व कुँवर मद्धेशिया,इरफान,बीडीसी ,भोला रावत आदि स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार को खेल के मैदान व क्रीड़ा स्थल के नाम की खतौनी व नक्शा दिखा उक्त स्थल को हर हाल में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की मांग की।तहसीलदार ने मौके पर खेल खेल रहे खिलाड़ियों से भी बात कर दुल्हिन जगन्नाथ कुँवरि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेश सिंह से फोन कर बात किये और दो दिन में ट्रस्ट से सम्बंधित कागजात दिखाने को कहा है।इस सम्बन्ध में तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर स्थलीय जांच करने गया था।

मौके पर अभिलेख के अनुसार उक्त खेल का मैदान दो गाटे में क्रमशः1435खेल मैदान रकबा166एअर व 1431क्रीड़ा स्थल रकबा 429 एअर दर्ज है।जो क्रीड़ा स्थल व खेल के मैदान के नाम से खतौनी में अंकित है।मौके व अभिलेखीय परीक्षण की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दूंगा।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking