News Addaa WhatsApp Group

कसया: शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठान का वार्षिकोत्सव रुद्राभिषेक के साथ सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 13, 2023  |  7:57 PM

1,332 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठान का वार्षिकोत्सव रुद्राभिषेक के साथ सम्पन्न

कसया/कुशीनगर। विकास खंड फाजिलनगर के गांव विशुनपुरा स्थित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठान का वार्षिकोत्सव नर्वदेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक के साथ सम्पन्न हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हर हर महादेव के नारे से वहाँ का वातावरण भक्तिमय हो गया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

सोमवार को विशुनपुरा स्थित शिव मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। काशी से पधारे आचार्य पंडित त्रिभुवन पांडेय शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव अघोर स्वरूप है जो अपने शरण मे आये हुए भक्तो के समस्त पापो का नाश कर उन्हें अभय वर प्रदान करते है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की कुशलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर यजमान के रुप में तारा देवी- गजानंद उपाध्याय,आशा देवी-देवेंद्र ऊर्फ ईंदू उपाध्याय,शिक्षिका सिम्पल उपाध्याय-पत्रकार गुरुदत्त उपाध्याय,नित्यादेवी-सुरेश उपाध्याय, नें विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया।

इस दौरान कुलदीप ऊर्फ नीरज उपाध्याय,विवेक उपाध्याय,नीलेश उपाध्याय,प्रवीण उपाध्याय,मनीष ऊर्फ पिंकु उपाध्याय,शुभव,विभव समेत गांव की श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहीं।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking