News Addaa WhatsApp Group

कसया: अट्ठारह लाख खर्च के बाद भी मंदिर का सुन्दरीकरण अधूरा 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2023  |  7:01 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अट्ठारह लाख खर्च के बाद भी मंदिर का सुन्दरीकरण अधूरा 
  • निर्माण के दो माह बाद ही मंदिर में फर्श पर लगे टायल्स टूट क़र गड्ढे बन गये
  • मंदिर के सुन्दरीकरण के लिए पर्यटन विभाग की तरफ  से खर्च किया गया 18लाख

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के बेइली बकुलहर कला में स्वयंभू शिव मंदिर में पर्यटन विभाग के तरफ से  अटठारह लाख  रुपये खर्च कर मंदिर का सुंदरी करण कराया गया,लेकिन सुन्दरीकरण के दो माह बाद ही टायल्स टूट कर बिखर गया और 3-4 फीट का गड्डा बन गया l उक्त मामले को लेकर  मंगलवार को ग्रामीणो ने ठेकेदार और उच्च अधिकारियो की  मिली भगत से घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुये विरोध  प्रदर्शन किया l 

ज्ञात हो कि यह स्थान बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैl यहाँ  भगवान बुद्ध उत्तरापथ मार्ग का अनुशरण करते हुये  अपने शिष्यों के साथ  कुशीनगर जाते समय मंदिर के बगल में  ही स्थिति टीले के पास उपदेश दिया था और भोजन ग्रहण के बाद  मंदिर के पास रात्रि  विश्राम किया था l  इस स्थान को  बौद्ध कालीन महत्त्व को देखते हुये पर्यटन विभाग के तरफ से भगवान के बुद्ध के गमन मार्ग को विकसित किया जाना  है, जहाँ कई बार उच्च अधिकारियो ने यहां का दौरा भी किया है l

स्थानीय निवासी पौहारी मिश्रा,श्रीनाथ यादव पूर्व ग्राम प्रधान,ब्रजेश मिश्रा, नथुनी यादव,रामायण दूबे ,सुरेश दूबे ,राजेंद्र दूबे,सतीश दूबे ,अमित दूबे का कहना हैं कि ठेकेदार ने मनमानी तरीके से निर्माण कार्य कराया और गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया, जिससे निर्माण के दो माह बाद ही सब टूटने लगा है l मंदिर की रंगाई  आदि का कार्य भी अधूरा हैं, जबकि  सूचना पट्ट भी कितने  रुपये की  लागत से निर्माण कराया गया है, नहीं दर्शाया गया है l इस संबंध में पर्यटन अधिकारी कुशीनगर प्राण रंजन ने बताया कि मौके पर गया था और यथा स्थिति को देखा l  जांच कर कार्रवाई कि जायेगी l  

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking