News Addaa WhatsApp Group

कसया: उपजिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का औचक निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2022  |  7:38 PM

593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: उपजिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का औचक निरिक्षण

कसया/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल ने बुधवार को नगर में स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का औचक निरिक्षण कर खामियों को दूर करने का दिशा निर्देश दिया l

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

उपजिलाधिकारी श्रीमती जयसवाल के आवासीय विद्यालय के निरिक्षण के दौरान सीएचसी कसया की आरबीएसके टीम भी मौजूद रही l उपजिलाधिकारी ने आवासीय विद्यालय में खाद्य सामग्री, स्टॉक भंडार, भोजन, फल, दूध तथा किचेन की व्यवस्था, पानी, आरो, बाथरूम, टायलेट, उपस्थिति पंजिका औऱ स्वास्थ्य सम्बंधित रजिस्टर आरबीएसके टीम का दवा व सेनेटरी पैड इत्यादि का निरिक्षण किया l निरिक्षण के दौरान आवासीय विद्यालय के खिड़कियों पर जली नही था, बाथरूम व टायलेट रूम गंदे व साफ -सफाई की कमी पाये गये, जिसपर सम्बंधित को फटकार लगाते हुऐ व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को निर्देश दिया औऱ अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कुशीनगर को तत्काल फोन कर फागिंग करवाने, सफाई व कूड़ेदान की व्यस्था कराने को कहीं l निरिक्षण के दौरान जानकारी दी कि 2लाख की धनराशि शांसन से मरम्मत कार्य के लिये आया है l उपजिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग कसया की आरबीएसके टीम को आवासीय विद्यालय के बच्चियों के नेत्र परिक्षण व चश्मा के लिये निर्देशित की साथ ही स्वास्थ्य टीम को प्रतिमाह बच्चियों की स्वास्थ्य चेकअप करने को निर्देशित की l

इस दौरान अम्बुज सिंह वार्डन,डी ईआई सी मैनेजर एसपी सिंह,डॉ. एस.के. सिंह,अर्चना, लेखपाल निलेश रंजन राव, खण्ड शिक्षा अधिकारी कसया, डॉ. सावित्री, विरेन्द शर्मा, मीरा दूबे, अमजद अली आदि स्वास्थ्य कर्मी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking