कसया/कुशीनगर । जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आज थाना कसया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया l
इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी, लेखपाल निलेश रंजन राव सहित राजस्व कर्मी, पुलिस कर्मी व अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे l
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…