News Addaa WhatsApp Group

कसया: हर्षोल्लास से मनायां गया गुरू पूर्णिमा का पर्व

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 3, 2023  |  2:54 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: हर्षोल्लास से मनायां गया गुरू पूर्णिमा का पर्व

कसया/कुशीनगर। श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) कसया में सोमवार को गुरू पूर्णिमा का पर्व भक्ति भावना एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर जी की आरती व पूजन के पश्चात् महंत त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देव नारायण शरण द्वारा अपने गुरू राम प्रिया शरण के प्रतिमा के पूजन से हुआ। इसके बाद मठ के पुजारी देव नारायण सहित कसया नगर व दूर दराज से आये शिष्यों ने आस्था व श्रद्धा के साथ महंत गुरू त्रिभुवन शरण दास के पाँव पखारा तथा तिलक लगाकर आरती उतारा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

शिष्यों को सम्बोधित करते हुए महंत त्रिभुवन शरण दास ने कहा कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। यह पर्व गुरू के प्रति शिष्य को श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर देता है। गुरू अपने शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाता है। महंत जी ने कहा कि गुरू-शिष्य परम्परा अति प्राचीन काल से है। देवताओं के गुरू वृहस्पति तो राक्षसों के गुरू शुक्राचार्य थे। भगवान राम के गुरू वशिष्ठ व विश्वामित्र, भगवान कृष्ण के गुरू संदीपनी ऋषि थे। वर्तमान समय में भी सनातनी परम्परा में किसी शुभ कार्य को करने के लिए दीक्षा लेना जरूरी रहता है। गुरू मानवीय जीवन के श्रेष्ठ गुणों को विकसित करता है। गुरू को शिष्य द्वारा किये जा रहे श्रेष्ठ कार्यों में प्रोत्साहन देना चहिए न कि विघ्न डालना चाहिए। बलि द्वारा वामन भगवान को दिये जा रहे दान में विघ्न डालने पर शुक्राचार्य को एक आंख गवानी पड़ी।गुरू पूजन का कार्य आचार्य रामजी पांडेय द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर डॉ0 हरिओम मिश्र, रामजी शरण दास, प्रदीप अग्रहरि, सिया शरण पांडेय, हृदयानंद तिवारी, रमा शंकर कुशवाहा, सुरेश प्रसाद गुप्त , विजय राय, निशांत सिंह, रजनीश, खुशी, अंकिता, सीता देवी, गुड्डी देवी, गंगोत्री देवी, कृष्णावती देवी, वंदना पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking