News Addaa WhatsApp Group

कसया: एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने हेतिमपुर भैंसहा में कच्ची के धंधे पर मारा छापा; भनक लगते ही जहरीली कच्ची शराब के सौदागर हुए फरार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 5, 2023  |  12:12 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने हेतिमपुर भैंसहा में कच्ची के धंधे पर मारा छापा; भनक लगते ही जहरीली कच्ची शराब के सौदागर हुए फरार
  • पुलिस व आबकारी टीम ने तोड़ी भट्ठियां, 60कुंतल लहन किया नष्ट

कसया/कुशीनगर । आज रविवार की सुबह अवैध कच्ची शराब निर्माण का हब बन चुके हेतिमपुर भैंसहा में धंधेबाजों को भारी पड़ गया। उपजिलाधिकारी रत्नीका श्रीवास्तव और सीओ कसया कुंन्दन सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी से कच्ची के सौदागरों में हड़कम्प मच गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

थानाप्रभारी कसया डा0 आशुतोष तिवारी, कुशीनगर चौकी प्रभारी दुर्गेश राय , पुलिस टीम और आबकारी टीम ने छोटी गण्डक नदी किनारे बसे हेतिमपुर भैंसहा के कई जगहों पर घूम घूम कर छापेमारी की। जमींन में गड़े रखे जानलेवा कच्ची शराब बनाने के लहन को खोद कर निकाला और नष्ट कर दिया।छापेमारी के दौरान लगभग 60कुंतल लहन नष्ट किया गया l उपजिलाधिकारी श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध कारोबार को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking