News Addaa WhatsApp Group

कसया: उपजिलाधिकारी ने विभिन्न पीएसी का निरीक्षण क़र जाना व्यवस्थाओ का हाल  

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2023  |  7:43 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: उपजिलाधिकारी ने विभिन्न पीएसी का निरीक्षण क़र जाना व्यवस्थाओ का हाल  

कसया/कुशीनगर । उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने रविवार को  क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण कर वहां पर तैनात डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मौके पर कितने कर्मचारीयों की  मौजूदगी रही तथा  कितने कर्मचारीयों की और वहाँ  आवश्यकता है सहित अन्य सभी बिंदुओं पर पुख्ता  जानकारी हासिल की ।

उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने निरिक्षण के क्रम में क्षेत्र के सपहा सीएससी पहुंचकर वहां चल रहे आरोग्य मेले में कितने मरीज आए व  किस बीमारी के कितने मरीज रहे, इसकी जानकारी लेते हुए पीएचसी भवन का निरीक्षण किया। जनसुविधाओं की जानकारी लेते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों की  जानकारी हासिल की। इसी  क्रम में जौरा बाजार, कुड़वा उर्फ दिलीपनगर, लवकुश पट्टी, कुशीनगर स्थित पीएसी का निरीक्षण कर उनकी सुविधाओं और कर्मचारीयों की उपलब्धता सहित अन्य जानकारी हासिल की।

उपजिलाधिकारी द्वारा निरिक्षण का उद्देश्य सभी सीएससी पर बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए था l इस दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा मौजूद कर्मचारियों सहित भवन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, डॉ. एस के सिंह, डॉ.नेहा रानी, डॉ. नाजरीन, डॉ. संतराम गोंड  आदि सहित डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking