News Addaa WhatsApp Group

कसया: ग्रामीणों ने तार व पोल बदलने की मांग पत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2023  |  3:46 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ग्रामीणों ने तार व पोल बदलने की मांग पत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा
  • जर्जर तार पोल के चलते होती रहती हैं दुर्घटनायें

कसया/कुशीनगर। विद्युत उपकेंद्र कसया से जुड़े भुजौली फीटर के उपभोक्ताओं ने मंगलवार को विद्युत केन्द्र पर पहुंच क़र 11 हजार हाई बोल्टेज की जर्जर तार और पोल बदलने के लिए एक मांग पत्र जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता को सौंपा और कार्रवाई की मांग किए l दिए गये मांग पत्र में लिखा है कि कसया विद्युत केन्द्र से भुजौली फीटर के गांवो के लिए जा रहे 11 हजार विद्युत तार व पोल जबसे लगा है तबसे कभी बदला नहीं गया है, जिससे आय दिन जर्जर तार और पोल गिरते रहते हैं और लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैंl

जर्जर तार के चलते हमेशा फाल्ट और तार गिरने से उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई नहीं मिल पाती है,इस समस्या को लेकर दर्जनों बार उपभोक्ताओं ने लिखित व मौखिक रूप से अधिकारियों को अवगत कराया है तथा समस्या से निजात के लिए मांग किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है l इस फीडर से लगभग तीन दर्जन से अधिक गांवों को बिजली सप्लाई मिलती हैl

इस समस्या को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता आर के सिंह को विद्युत केन्द्र से निकले भुजौली फीटर के लिए 11 हजार की मेन लाइन की तार और पोल को बदलने की मांग रखी,जिस पर अधिशासी अभियंता ने अभिलम्ब समस्या का समाधान करने की बात कही l इस दौरान ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय,सतेन्द्र सिंह,सत्य प्रकाश राव, अजय जयसवाल, विजय कान्त मिश्रा आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking