News Addaa WhatsApp Group

कसया: युवा कवयित्री 50 कविताएं और पांच सौ से ऊपर शायरी लिख बना चुकी हैं अपनी अलग पहचान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2023  |  8:50 PM

450 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: युवा कवयित्री 50 कविताएं और पांच सौ से ऊपर शायरी लिख बना चुकी हैं अपनी अलग पहचान

Advertisement

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के गड़हिया निवासिनी एक युवा कवयित्री जो लगभग 50 से अधिक कविताएं एवम् पांच सौ से ऊपर शायरी लिख चुकी हैं। यह कवयित्री जो एम काम की छात्रा होते हुए भी साहित्य के प्रति रुचि रखती हैं जो लोगों को प्रेरणा देने में कम नहीं है। आगे चल कर यह साहित्य के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। लोग इनकी कविताओं की काफ़ी सराहना भी कर रहे हैं।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

बताते चलें कि उक्त नगर पंचायत के गडहिया निवासी सुभाष गुप्ता की पुत्री कंचन कुमारी जो युवा कवयित्री है। यह एम काम की पढ़ाई पूरी कर साहित्य में रुचि रखते हुए लगभग पांच वर्षो से कविताएं लिख रही हैं इनकी प्रमुख कविताएं जैसे, दुनिया की तकलीफे ये दुनिया की तकलीफे। तकलीफ दे जाती है, पता नहीं क्यों आत्मा कुरेद जाती है।।…..

ज़िंदगी जब सिखाती है आपकी बाते याद आती है। कभी जो तंज लगती थी बातें, आज राह दिखाती है।।…..
कोई आश लगाए बैठा है, कर कोशिश अंतिम सांस तक। कोई ताक लगाए बैठा है वार करूं अंतिम हार तक।।…..
कैसी ये विडंबना है, कैसी यह खेल है। सासों की पटरी पर, चल रही जीवन की रेल है।।…….
बेटी घर संभाल लेती है, रिश्ते संभाल लेती है। ज़िम्मेदारी संभाल लेती है फिर भी बोझ है।।……
खुशी की दौड़ में हम पीछे रह गए, सबके गम जो समेटने निकले थे।….

इस साधारण जगत में, असाधारण व्यक्ति विशेष का पैदा होना। और जगत के अज्ञानता से उसकी विलक्षणता का ज्ञान होना आम बात नही है।……. सहित कुल 50 कविताएं और पांच सौ से ऊपर शायरी लिख चुकी है। इनकी साहित्य के प्रति रुचि को देखकर सामाजिक कार्यकर्ता इनको बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कर रहे हैं। इनकी माता सुनैना देवी, भाई श्रीकांत गुप्ता, अनिल गुप्ता, अजीत गुप्ता, पड़ोसी नंदलाल शर्मा, सावित्री शर्मा आदि इनको आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking