News Addaa WhatsApp Group

कसया:तिब्बी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, मरीजों का परीक्षण कर वितरण की गयी दवा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2023  |  6:08 PM

356 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया:तिब्बी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, मरीजों का परीक्षण कर वितरण की गयी दवा
  • घरेलू चीजों का प्रयोग कर कम खर्च में हो सकता है इलाज-डा.नाजिम

कसया/कुशीनगर। तहरीक अहले हिकमत के बैनर तले अलहिन्द हर्बल यूनानी शिफा खाना द्वारा कसया जामा मस्जिद के परिसर में तिब्बी निःशुक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नाजिम रजा खान ने फीता काटकर किया।शिविर में 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी दी गयी।मीडिया से बात करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. खान ने कहा कि तहरीक अहले हिकमत संस्था का उद्देश्य दुनिया के लोगों की सेहत का ख्याल रखना है।आसान घरेलू देशी हर्बल खाने पीने की चीजों से प्राथमिक उपचार का प्रचार -प्रसार कर लोगों को सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,ताकि लोगों को अस्पतालों की बढ़ती भीड़ और महंगे इलाज से बचाया जा सके।आगे उन्होंने कहा कि बीमारी कोई भी हो पहले छोटी होती है,सही देखभाल और इलाज के अभाव में अथवा गलत खानपान की वजह से बीमारी बढ़ती जाती हैl इसके लिए लोगों को सचेत करते हुए उनके खान-पान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।तिब्बे नबवी एक ऐसा मेडिकल साइंस है जो पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के द्वारा लोगों के सेहत के प्रति अपना ख्याल रखने के लिए बेहतरीन तरीका है।इस्लामी मदरसों में उलमा को कुरान और हदीस की तालीम जी दी जाती है जिसमें बहुत सी बातें सेहतमंद रहने के लिए बताई गई हैं,उन्हीं को तिब्बे नबी कहा जाता है।मगर मदरसों में इस पर अलग से विभाग बनाकर काम नहीं हो सका है।हम पूरी दुनिया में प्रचार प्रसार के लिए तिब्बे नबवी द्वारा लोगों को सेहतमंद रखने का काम करेंगे और इसके लिए रिसर्च सेंटर बनाएंगे।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

12 सौ से अधिक धर्मगुरु, इमाम,जुड़कर तिब्बे नबवी पर अमल करते हुए लोगों को सबसे आसान घरेलू उपाय से फायदा पहुंचा रहे हैं।तिब्बे नबवी में प्रमुख रूप से शहर शहद, अंजीर,जैतून,अनार,कलौंजी, सिरका,पनीर,खजूर,दूध,दलिया,लहसुन,प्याज,तुलसी,मसूर,लौकी, जौ,चना,कद्दू जिनका इस्तेमाल सभी करते हैं,कितना बेहतर होगा कि आप लोग इसका सही इस्तेमाल और फायदे जानकर अपना इलाज करके निरोग रहना सीख ले और अस्पताल के महंगी दवाओं तथा अनर्गल पैसे के खर्च होने से बच सकें।शिविर के आयोजक शेख फकरुद्दीन शेख ने सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापित किया।संचालन मौलाना दरवेश आलम मिस्बाही ने किया।इस अवसर पर मौलाना सदाकत अली कादरी,मौलान मुख्तार,अरशद रजा नूरी,मौलान इकबाल अहमद,शाह आलम,इनामुलहक,तौसीफ आलम,अब्दुल मन्नान,जैनुल आब्दीन,अकील,अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking